केशरी नाथ त्रिपाठी- नहीं रहे पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी,लंबे समय से चल रहे थे बीमार।

Spread the love

केशरी नाथ त्रिपाठी- नहीं रहे पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी,लंबे समय से चल रहे थे बीमार।

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे। 2 दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था।

शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- पुजारी ने पहनाई रामनामी तो भावविभोर हो गए एरोल मस्क और बहन अलेक्जेंड्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!