उत्सव: शाहजहांपुर की जेलों में संगम के जल से कैदियों ने किया स्नान, गूंजे वैदिक मंत्र

पवित्र जल से क़ैदियों ने किया स्नान

 

शाहजहांपुर जेल में महाकुंभ के पावन पर्व पर प्रयागराज संगम तट से पवित्र जल मंगवाकर पूर्ण विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ कारागार में निरुद्ध सभी महिला एवं पुरुष बंदियों को संगम के पवित्र जल से स्नान किया
इसके लिए कई दिनों से कारागार में तैयारी की जा रही थी स्टाफ को भेज कर प्रयागराज संगम तट से पवित्र जल मंगवाया गया था तथा कारागार के अंदर एक बड़ा कुंड तैयार किया गया जिसे ट्राई कलर से पेंट करवा कर उसमें भूमिगत ऑटोमेटिक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। संगम तट से मंगाए गए पावन जल को एक बड़े सजे हुए घड़े में पवित्र स्थल पर सुरक्षित किया गया था जिसको पूर्ण विधि विधान के साथ कंधे पर उठाकर पुष्प वर्षा करते हुए बड़े कुंड के पास ले जाया गया तथा वहां दीपोत्सव के बाद मंत्रों चारण के साथ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल के द्वारा पारंपरिक पोशाक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कुंड में प्रवाहित किया गया और वहां पहले से ही मौजूद सैकड़ो बंदी कपड़े उतार कर पवित्र स्नान किया । महिला बैरक में महिला बंदियों को भी पवित्र संगम जल उपलब्ध कराया गया जिसमें सभी महिलाबंदियों ने स्नान कर पुण्य प्राप्त किया सभी महिलाएं खुशी दिखी।

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…