एक्शन में केजरीवाल- शराब घोटाले में कोर्ट से ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद केजरीवाल की जंतर मंतर पर जनसभा

Spread the love

राब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने संबोधन किया।

 

10 साल में एक पैसा भी करप्शन का नहीं मिला: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आईआईटी में मेरे बहुत अच्छे नंबर आए थे। मैं पढ़ाई में अच्छा था। अगर मैं चाहता तो अमेरिका जाकर पढ़ सकता था। मेरे कई दोस्त अमेरिका गए। लेकिन उस समय मेरे मन में एक ख्याल आया: हमारे देश की हालत बहुत खराब है। अगर हम सब पढ़े-लिखे लोग, आईआईटी और बड़े इंस्टीट्यूशन में पढ़कर अमेरिका चले गए, तो हमारे देश का ख्याल कौन रखेगा? हमारे देश को कौन ठीक करेगा? मैं अमेरिका नहीं गया। मैं इंडिया में ही रहा, मुझे नहीं पता कि प्राइम मिनिस्टर मोदी मुझसे क्यों नफरत करते हैं। प्राइम मिनिस्टर मोदी ने मेरे खिलाफ अनगिनत इंक्वायरी करवाईं। 10 साल में एक पैसा भी करप्शन का नहीं मिला। अगर दिल्ली सरकार का कोई कॉन्ट्रैक्टर, कोई वेंडर खड़ा होकर कहे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे, तो मैं पॉलिटिक्स छोड़ दूंगा।’

आतिशी का पीएम मोदी पर हमला
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, ‘हम सबने देखा है कि किस तरह से भाजपा ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र किया। किस तरह झूठे आरोप लगाए गए। बिना किसी सबूत को जेल में डाला गया। आज दिल्ली वाले भी इस अत्याचार के भुक्तभोगी हैं। 10,000 बस मार्शलों को नौकरी से निकाला गया। आज अरविंद केजरीवाल सब लोगों को संबोधित करेंगे कि अब समय आ गया है मोदी जी की तानाशाही और अमित शाह की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने का।’

और पढ़े  BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

Spread the love
  • Related Posts

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love

    महिला आरक्षण कानून- महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, PM बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब इसे सच्ची भावना के साथ लागू करने का समय आ गया है।…


    Spread the love