काशीपुर- दीपावली में पटाखों की गूंज से काशीपुर में हुआ सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण, टिहरी की रही बेहतर स्थिति

 

दीपावली में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण काशीपुर में हुआ था। यहां पर 13 और 14 अक्तूबर को ध्वनि का स्तर था, उसकी तुलना में 20 और 21 अक्तूबर को 77 प्रतिशत तक की अधिक बढ़ोतरी हुई और वह चिंताजनक स्तर 119.68 डेसीबल पर पहुंच गया। सबसे बेहतर स्थिति टिहरी की रही है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली के मद्देनजर 13 से 27 तक वायु की गुणवत्ता की निगरानी का काम शुरू किया था। इसके अलावा 13, 14 और 20 और 21 अक्तूबर को ध्वनि प्रदूषण के स्तर की जांच का काम भी देहरादून (तीन), ऋषिकेश (तीन) टिहरी (दो,) नैनीताल (तीन), हल्द्वानी (तीन), काशीपुर (तीन), रुद्रपुर (तीन) और हरिद्वार में तीन जगह पर किया गया। इसके बाद पीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। इसके अनुसार 20 और 21 अक्तूबर को सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण काशीपुर के आवास विकास क्षेत्र में रहा।
दूसरे नंबर पर सबसे अधिक शोर रुद्रपुर के आवास विकास में (114.33) डेसीबल रहा। यहां पर एक सप्ताह में ही ध्वनि प्रदूषण के स्तर पर 65 प्रतिशत तक बढ़ोतरी रिपोर्ट की गई है। तीसरे स्थान पर भी काशीपुर का एमपी चौक रहा। यहां पर 113.18 डेसीबल रिपोर्ट हुआ है।देहरादून में सबसे अधिक शोर घंटाघर, ऋषिकेश में नटराज चौक, हरिद्वार शिवालिक नगर, हल्द्वानी शीशमहल क्षेत्र में शहर में अन्य जगह की तुलना में अधिक शोर रिपोर्ट किया गया।
और पढ़े  क्या AI की वजह से शुरू होने वाला था यूएस-चीन युद्ध?: एक सैनिक की गलती ला सकती थी महाविनाश, रिपोर्ट में खुलासा
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…