काशीपुर- चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, ई-रिक्शा चलाने गया था पति

काशीपुर में एक महिला का शव किराये के मकान में चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।

मोहल्ला गंज निवासी उदयराज की बेटी नेहा का विवाह सात वर्ष पूर्व जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम नरपतनगर निवासी रोहित पुत्र गेंदानाथ के साथ हुआ था। उनका पांच वर्ष का बेटा भी है जो अपने दादा-दादी के साथ रहता है। रोहित व उसकी पत्नी नेहा ग्राम हरियावाला में किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे नेहा का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। उस समय पति रोहित ई-रिक्शा लेकर गया हुआ था।

 

ग्राम प्रधान नीरज कुमार की सूचना पर सूर्या चौकी प्रभारी सोनू सिंह, एसआई भूमिका पांडे आदि मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेसिंक टीम बुलाई गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता उदयराज ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में जांच की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…