Karwa Chauth:- देशभर में आज करवाचौथ की धूम,यहाँ महिलाएं पति के मरने के बाद भी करती हैं करवा चौथ का व्रत,फिर रात में ऐसे करती हैं चांद के साथ पति का दीदार

Spread the love

भारत में आज करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। फिर सोलह श्रृंगार कर रात को चांद को देखकर पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। आमतौर पर करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं ही रखती हैं लेकिन राजस्थान में एक ऐसा जिला है, जहां विधवा करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

राजस्थान में करवाचौथ मनाने की एक अलग परंपरा है। यहां देश के लिए अपनी जान दे देने वाले सैनिकों की वीरांगनाएं भी धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मनाती हैं। उनका कहना है कि भले ही हम समाज की नजर में विधवा हैं लेकिन हमारे पति ने देश के लिए शहादत दी है। उनकी शहादत की वजह से ही देश की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं।
राजस्थान के झुंझुनू जिले को सैनिकों का जिला कहा जाता है। यहां हर घर में सैनिक हैं और हर घर के बेटे, पति और भाई ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। शहीदों की इन वीरांगनाओं ने देश के लिए अपने पति को खो दिया हो लेकिन ये वीरांगनाएं आज भी अपने आप को सुहागिन मानती हैं। शहीद की इन विधवाओं का कहना है कि उनके पति ने देश के लिए कुर्बानी दी है और शहीद अमर होते है। यही वजह है कि शहीद हो चुके सैनिक की पत्नियां अपने अजर अमर सुहाग के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
ऐसे करती है पति के लिए पूजा
ये महिलाएं पूरा दिन भूखे-प्यासे अपने पति की याद में व्रत रखकर करवा चौथ की कहानी सुनती हैं। रात को वीरांगनाएं हाथों में पूजा की थाली और सामने पति की फोटो लगाकर दिए से आरती करती हैं। फिर अपने पति की तस्वीर को निहारती हैं और कहती हैं कि मेरे पति अमर हैं। वीरांगनाओं का अपने पति के लिए पवित्र प्रेम देखकर हर कोई भावुक हो उठता है।

और पढ़े  बड़ी दुर्घटना- आंध्र प्रदेश में हादसा, 14 लोगों की मौत, कई लोग जिंदा जले

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *