करवाचौथ- पति ने करवाचौथ पर पत्नी को खरीदारी के लिए 50 हजार रुपये देने से किया इनकार,पत्नी ने फोड़ा पति का सिर |

Spread the love

रेली में पति पत्नी के झगड़े का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पति ने 50 हजार रुपये देने से इनकार किया तो गुस्साईं पत्नी ने उसका सिर्फ फोड़ दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में भी शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के दो बच्चे पहले पति हैं। करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे खरीदारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। कहा कि इन रुपयों से वह साड़ी और जेवर आदि सामान खरीदकर लाएगी।

युवक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हरीश ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश के शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन,शासनादेश जारी 
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love