कर्नाटक Election- बोम्मई सरकार से नाराजगी बीजेपी पर पड़ गई भारी, बंगलूरू छोड़ सभी जगह पिछड़ी

Spread the love

कर्नाटक Election- बोम्मई सरकार से नाराजगी बीजेपी पर पड़ गई भारी, बंगलूरू छोड़ सभी जगह पिछड़ी

राज्य सरकार के प्रति मतदाताओं की नाराजगी और मुस्लिमों का कांग्रेस को एकजुट समर्थन कर्नाटक में मोदी मैजिक पर भारी पड़ा। लिंगायत प्रभाव वाले इलाके बॉम्बे कर्नाटक में औसत प्रदर्शन और मध्य कर्नाटक में बेहद बुरे प्रदर्शन ने भाजपा के दक्षिण भारत का इकलौता किला बचाने के सपने पर ग्रहण लगा दिया। बंगलूरू इलाके को छोड़कर शेष सभी पांच इलाकों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि राज्य सरकार और स्थानीय नेताओं से मतदाताओं की नाराजगी की काट नहीं खोजी जा सकी। आरक्षण खत्म करने से नाराज मुसलमान कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हो गए, मगर भाजपा बहुसंख्यक मतों का ध्रुवीकरण नहीं करा पाई। लिंगायत प्रभाव वाले इलाकों में खराब प्रदर्शन बताता है कि येदियुरप्पा सहित कद्दावर लिंगायत नेता अपने स्वजातीय वोट साधने में नाकाम रहे।

भाजपा अपने प्रभाव वाले इलाकों में भी बुरी तरह पिछड़ी। पुराना मैसूर यानी दक्षिण कर्नाटक में प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई। पार्टी को केवल बंगलूरू शहर में तीन सीट का लाभ मिला। वहीं, मध्य कर्नाटक में 14, ओल्ड मैसूर में 11, हैदराबाद कर्नाटक में 5, बॉम्बे कर्नाटक में 10 और तटीय कर्नाटक में चार सीटें गंवानी पड़ीं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- 2 कैबिनेट मंत्री हरिद्वार में पार्टी को देंगे संजीवनी, 2022 में मिली थी कम सीटें, अब ज्यादा फोकस
  • Related Posts

    छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

    Spread the love

    Spread the loveपानसिंह चाचा अपने मोहल्ले के सबसे सुलझे हुए जेसीबी चालक माने जाते हैं। उन्हें काम से जो पैसा मिला, उसे बैंक एफडी में डाल दिया। पिछले 2 महीने…


    Spread the love

    Gold Silver Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *