कालाढूंगी / हल्द्वानी: पहली बार कालाढूंगी विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹95 करोड़ की 36 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास ।

Spread the love

कालाढूंगी / हल्द्वानी: पहली बार कालाढूंगी विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹95 करोड़ की 36 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास ।

कालाढूंगी विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज पहली बार आगमन हुआ , इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जिसमें 95 करोड़ की 36 योजनाएं शामिल है ।मुख्यतः स्वास्थ्य ,सड़क ,मंडी निर्माण के अलावा पेयजल योजनाएं भी शामिल हैं ।मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून को प्रदेश में सख्ती से लागू किए जाने की बात कही जिसमें लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा भविष्य में निष्पक्ष परीक्षण कराए जाने की बात भी कही ।
वहीं कार्यक्रम को केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संबोधित किया ।।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *