हरिद्वार- अंगदान महादान, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है और इससे अनेक मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने बताया कि देश के 26 राज्यों में अंगदान को बढ़ावा देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जन-केंद्रित बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। केंद्र सरकार ने देशव्यापी अंगदान जनजागरण अभियान के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार का सहयोग लिया है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन परंपरा त्याग और परोपकार की महान जीवन-दृष्टि पर आधारित है। उन्होंने महर्षि दधीचि और राजा शिवि के उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में दूसरों के हित में सर्वस्व समर्पण सर्वोच्च धर्म माना गया है।
अध्यक्षता करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का मेरुदण्ड है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को संस्कारित करने वाली वैज्ञानिक और आध्यात्मिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ व्यक्ति, परिवार और समाज में समन्वय और लोकमंगल की भावना को बढ़ाता है।
और पढ़े  केदारनाथ: धाम से भक्त लाए 10 टन कचरा वापस, आस्था के साथ अब पर्यावरण को नुकसान की तस्वीरें भी आ रहीं सामने
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…