जौलीग्रांट: आपसी विवाद के बाद पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला ने उपचार के दौरान जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम आपसी विवाद में पाल मोहल्ला में किराए पर रहने वाले आरोपी पति गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) को घायल कर दिया।

महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह प्रतिभा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में रहते थे। आरोपी पति मजदूरी करता है।

 

महिला के भाई विवेक द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैथानी ने कहा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो बार वार किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: माउंट भागीरथी द्वितीय फतह करेगी गढ़वाल राइफल, 12 सदस्यीय दल हुआ रवाना, 10 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…