Jobs: रिजर्व बैंक में फार्मासिस्ट की भर्ती, डीफार्मा वाले कर सकते हैं आवेदन, इस पते पर भेजें अपना फॉर्म

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), गुवाहाटी ने संविदा आधार पर दो अंशकालिक फार्मासिस्टों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए संबंधित कार्यालय के पते इस प्रकार हैं: आरबीआई मुख्य कार्यालय परिसर, स्टेशन रोड, पानबाजार, गुवाहाटी – 781001 और आरबीआई ऑफिसर कॉलोनी, जीएस रोड, क्रिश्चियन बस्ती, गुवाहाटी – 781005।

 

आपका आवेदन 9 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक उपरोक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार इन पते और ऑफिस संपर्क के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज 

  • उम्र का प्रमाण (कक्षा 10 का प्रमाण पत्र)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मैट्रिक, डी.फार्मा/बी.फार्मा)
  • राज्य फार्मेसी परिषद का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

कौन कर सकता है आवेदन?

आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) होना जरूरी है। इसके अलावा, बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

RBI Pharmacist Recruitment 2026: अनुभव की सभी शर्तें

  • उम्मीदवार का राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • फार्मासिस्ट के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) या सरकारी संगठनों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर का बुनियादी कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 400 रुपये प्रति घंटे का निश्चित पारिश्रमिक मिलेगा। काम का समय प्रतिदिन अधिकतम 5 घंटे और सप्ताह में 30 घंटे से अधिक नहीं होगा। यह नियुक्ति अधिकतम 240 दिनों की संविदात्मक अवधि के लिए होगी।

ध्यान दें, फार्मासिस्ट को आरबीआई के स्थायी कर्मचारियों को मिलने वाले किसी भी नियमित वेतन, भत्ते, सुविधाओं या लाभों का हकदार नहीं माना जाएगा। साथ ही, यह अनुबंध आरबीआई में किसी भी अस्थायी या स्थायी पद के लिए कोई अधिकार प्रदान नहीं करता है।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक विज्ञापन में दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या उसका उपयोग करें।
  • फॉर्म को साफ-सुथरा भरें और सभी जानकारी सही-सही लिखें।
  • सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करें।

पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में इस पते पर भेजें।
क्षेत्रीय निदेशक,
भारतीय रिजर्व बैंक,
मानव संसाधन प्रबंधन विभाग (भर्ती अनुभाग),
स्टेशन रोड, पानबाजार,
गुवाहाटी – 781001, असम

लिफाफे पर लिखें

“निश्चित प्रति घंटा पारिश्रमिक के साथ संविदा आधार पर फार्मासिस्ट के पद के लिए आवेदन”

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…

    5200+ पद: आज बंद हो रही पांच भर्तियों की आवेदन विंडो, एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी, कौन भर सकता है फॉर्म?

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 7 अक्तूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन UKSSSC, SSC, UPESSC समेत कई भर्तियों की लास्ट डेट है। इनमें 2,536…