2026 Vacancy-: इंडियन ऑयल में ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

Spread the love

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की बोंगाईगांव रिफाइनरी ने ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर कुल 88 भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 तय की गई है।

 

जो उम्मीदवार सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें NAPS/NATS पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। इसके साथ ही, आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म भरना भी जरूरी होगा। 

महत्पूर्ण तिथियां

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 7 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 फरवरी 2026 (10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे)
दस्तावेज सत्यापन तिथि 5 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक

साल में मिलेगी इतनी छुट्टी

प्रशिक्षुओं को हर महीने तय नियमों के अनुसार वजीफा मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साल में 32 दिन की छुट्टी और 12 दिन की आकस्मिक छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा, सभी प्रशिक्षुओं को दुर्घटना बीमा की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उनकी सुरक्षा बनी रहेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट): उम्मीदवार के पास 3 साल की बीएससी डिग्री होनी चाहिए, जिसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान विषय शामिल हों।
  • ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर): इसके लिए भी 3 वर्षीय बीएससी डिग्री आवश्यक है, जिसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान पढ़ा हो।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (रसायन): उम्मीदवार के पास केमिकल / पेट्रोकेमिकल/ केमिकल टेक्नोलॉजी/ रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल): इसके लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य है।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रुमेंटेशन): उम्मीदवार के पास इंस्ट्रुमेंटेशन, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल या एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
और पढ़े  Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

कैसे करें आवेदन?

  • ट्रेड अप्रेंटिस के लिए NAPS पोर्टल (कोड 101/103) और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल (कोड 104/105/107) पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पोर्टल पर जाकर Bongaigaon Refinery खोजें और आवेदन करें।
  • अब  आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर भर्ती से जुड़ा अनिवार्य माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म भरें।
  • यह सुनिश्चित करें कि दोनों जगह भरी गई जानकारी जैसे नामांकन संख्या, ईमेल और मोबाइल नंबर एक जैसी हों।
  • सभी चरण पूरे करके 20 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे) से पहले आवेदन जरूर जमा करें।

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

    Spread the love

    Spread the loveरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस…


    Spread the love

    Vacancy 2026: बीपीसीएल में निकलीं तकनीशियन, ऑपरेटर की नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

    Spread the love

    Spread the loveभारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैर-प्रबंधकीय (Non-Executive) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में प्रवेश स्तर…


    Spread the love