Vacancy 2026: डीआरडीओ में निकली अप्रेटिंस की भर्ती, डिप्लोमा-डिग्री वाले करें आवेदन,मिलेगा इतना वेतन

रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के ISSA ने एक वर्षीय प्रशिक्षण के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य स्नातक और डिप्लोमा धारक ईमेल के माध्यम से स्कैन किए हुए आवेदन भेजकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि  27 फरवरी 2026 है।

इस भर्ती में वर्ष 2021 से 2025 के बीच उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के लिए कुल 21 रिक्तियां उपलब्ध हैं। 

आवेदन के लिए क्या है पात्रता?

    • स्नातक प्रशिक्षु (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech (पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम) में प्रथम श्रेणी की डिग्री होना अनिवार्य है।
    • स्नातक प्रशिक्षु (गणित/अंक शास्त्र): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से गणित में M.Sc. (पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम) में प्रथम श्रेणी की डिग्री होना अनिवार्य है।
    • तकनीशियन प्रशिक्षु (डिप्लोमा, कंप्यूटर विज्ञान): उम्मीदवार के पास राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा (पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम) होना अनिवार्य है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

अपरेंटिस श्रेणी विषय रिक्तियों की संख्या मासिक वजीफा
ग्रेजुएट अपरेंटिस कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 15 12,300
ग्रेजुएट अपरेंटिस अंक शास्त्र 1 12,300
तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा) कंप्यूटर विज्ञान 5 10,900

कितना होना चाहिए अनुभ?

केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 में अपनी अर्हता परीक्षा (नियमित उम्मीदवारों के रूप में) उत्तीर्ण की है, वे उम्मीदवार जो पहले से ही शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत शिक्षुता कर चुके हैं या वर्तमान में कर रहे हैं, या जिनके पास एक वर्ष का कार्य अनुभव है, वे पात्र नहीं हैं।

आवेदन के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन (ISSA/HRD/Apprentice/2026/01) में दिया गया फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को साफ-सुथरा भरें और सभी जानकारी सही-सही लिखें।
  • सभी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित स्कैन की हुई कॉपी लगाएं।
  • पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज ईमेल के जरिए भेजें।
  • आवेदन 27 फरवरी 2026 तक ही स्वीकार किया जाएगा।
और पढ़े  सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई
  • Related Posts

    सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

    सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस परीक्षा के लिए…

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…