जितेंद्र: नए संसद भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र की हुई मौत, छपरौली में पुलिस अलर्ट

Spread the love

 

दिल्ली के नए संसद भवन के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले जितेंद्र ने बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पता चलते ही जिले में पुलिस अलर्ट हो गई।

छपरौली कस्बे की पट्टी धंधान में रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई जितेंद्र ने कई साल पहले हुई घटनाओं में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी शिकायत कर रखी थी। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को जितेंद्र ने दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

 

इसका पता चलने पर जितेंद्र के पिता महीपाल परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली अस्पताल चले गए। रविन्द्र ने बताया कि आग लगने से उसके भाई का अधिकांश शरीर जल चुका है और हालत चिंताजनक बनी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत होने का पता चलते ही देर रात कस्बे के काफी लोग दिल्ली चले गए। उधर कस्बे में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई।


Spread the love
और पढ़े  Harish Rana- हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में, इच्छामृत्यु के लिए SC से मिली थी इजाजत
  • Related Posts

    बीएसईएस ने की कल 1 घंटा लाइट बंद रखने की अपील, रात 8.30 बजे से अभियान में शामिल होने का आग्रह

    Spread the love

    Spread the loveपर्यावरण बचाने के वैश्विक अभियान, अर्थ आवर के तहत बीएसईएस ने दिल्लीवासियों से इस शनिवार को एक घंटे के लिए गैरजरूरी बिजली बंद करने की अपील की है।…


    Spread the love

    LPG- रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, UP-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

    Spread the love

    Spread the loveघर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल…


    Spread the love