जौनपुर : पहलवान की हत्या के बाद मचा बवाल,आक्रोशित भीड़ ने किया उपद्रव

Spread the love

यूपी के जौनपुर जिले के धर्मापुर बाजार में शुक्रवार शाम एक युवक ने अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों बादल यादव (22) और अंकित यादव (21) को चाकू घोंप दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। अंकित की हालत गंभीर है। बादल पहलवानी करता था।

घटना के तुरंत बाद आक्रोशत लोगों ने आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू को पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। मौत की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास जाम लगा दिया। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस में आग लगा दी। सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के वाहन समेत कई गाड़ियों में तोड़तोड़ की।
देर रात फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उपद्रव में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें लगीं। पथराव और प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को पकड़ लिया है। शनिवार सुबह से धर्मापुर बाजार में तनावपूर्ण शांति है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
उपद्रव के बाद धर्मापुर बाजार में जौनपुर जिले के 10 थानों से फोर्स, पीएएस, क्यूआरटी और एसओजी टीम को तैनात कर दिया गया। रात में करीब दस बजे दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस जल चुकी थी। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। मृतक बादल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर पर गांव में कोहराम मच गया। वह क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था। साथ ही सेना में जाने की तैयारी करता था। इस घटना के बाद से सेना की तैयारी करने वाले युवाओं और पहलवानों में आक्रोश रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी शिवम राय ने युवा पहलवान बादल और अंकित पर कई बार चाकू से वार किया। दोनों मौके पर तड़पने लगे। यह देख बाजार में दहशत से लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पीटा। उसे नाजुक हालत में चोरसंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंकित को रेफर कर दिया।

और पढ़े  अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

Spread the love
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *