uttar pradesh में भीषण सड़क हादसा : परिवार के 7 लोगों की एक साथ मौत, प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया दुख |

Spread the love

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे।
शादी समारोह से लौटे रहे थे
गांव बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके पुत्र राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और कृष कार में सवार थे। ये लोग मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे। वहां शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह नोएडा वापस लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं।

इनकी हुई मौत
सड़क हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई है। श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़े  बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी,साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

    Spread the love

    Spread the loveश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार नियुक्त होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की व्यापक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रस्ट का…


    Spread the love

    प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में HC में सुनवाई जारी, शाम तक आ सकता है आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के मामले में गंभीर संवैधानिक प्रश्न उठाए हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *