अब कांग्रेस उतरी आजम खां के समर्थन में – इरशाद उल्ला ने पोस्टर वायरल कर दिया पार्टी ज्वाइन करने का संदेश.

उत्तर प्रदेश की सियासत आजम खां को लेकर बीते कुछ दिनों से काफी गरमायी हुई है.जहां शिवपाल यादव आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे तो वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी जेल जाकर आजम खां से मुलाकात की। हर कोई इन दिनों खुद को आजम खां के साथ दिखाने की कोशिश कर रहा है।

इसी बीच एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रयागराज से कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने आजम खां का एक पोस्टर वायरल किया है। इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेसी नेता इरशाद ने आजम खां को पार्टी ज्वाइन करने का न्योता दिया है। इस वायरल पोस्टर की खास बात है कि इसमें इरशाद उल्ला और आजम खां के साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, आचार्य प्रमोद कृष्णम व अन्य नेताओं की तस्वीरें भी हैं।

आजम खां समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता ने प्रयागराज में पोस्टर वायरल कर कहा कि आजम खां बेगुनाह हैं और ढाई साल से जेल में बंद हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया। अखिलेश यादव के परिवार के साथ ऐसा होता तो क्या वह चुपचाप बैठते?

कांग्रेसी नेता ने आगे कहा, फर्जी मुकदमे मे बंद आजम खां कांग्रेस ज्वाइन करते हैं तो हम लोग उनका स्वागत करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात की और उनके परिवार से भी मुलाकात की।

इरशाद उल्ला ने कहा, हम आजम खां से मिलने सीतापुर जेल जाएंगे। वह सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन करें, कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जहां मुसलमानों को हमेशा सम्मान और इज्जत और पद से नवाजा जाता है। कांग्रेस पार्टी आजम खां साहब के साथ खड़ी है।

और पढ़े  नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…