RBI: रिजर्व बैंक से मिली हरी झंडी,YES बैंक में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा जापान का एसएमबीसी

Spread the love

जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन को भारत के यस बैंक में 24.99% तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है। यस बैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी। यस बैंक ने कहा, “यह जानकारी भारतीय बैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी।” यस बैंक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने यह भी निर्णय लिया है कि इस सौदे के बाद एसएमबीसी को यस बैंक का “प्रवर्तक” नहीं माना जाएगा, क्योंकि इसके लिए अतिरिक्त नियामकीय आवश्यकताएं पूरी करनी होंगी।”

मई में बैंकों ने एक्सचेंजों को सूचित किया था कि एसबीएमसी ने 1.6 बिलियन डॉलर में यस बैंक में 20% हिस्सेदारी लेने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे यह भारत के वित्तीय क्षेत्र में सबसे बड़ा सीमा पार विलय और अधिग्रहण सौदा बन गया है। मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से पिछले महीने रॉयटर्स ने बताया था कि एसएमबीसी यस बैंक में अतिरिक्त 4.9% हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी मांग रही थी।

 

 


Spread the love
और पढ़े  ईरान ने जिंदा पकड़ा अमेरिकी पायलट?- एक और F15E लड़ाकू विमान गिराने का किया दावा, व्हाइट हाउस ने साधी चुप्पी
  • Related Posts

    ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…


    Spread the love

    मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

    Spread the love

    Spread the love   केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने अनोखी पहल की है। मुफ्त…


    Spread the love