आपका अधिकार:- अगर पुलिस करे एफआईआर लिखने से मना तो फिर आप क्या कर सकते हैं? यहां जानें अपने अधिकार

Spread the love

 

 

ज के इस समय में कब किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार कई ऐसी घटनाएं मामले हो जाते हैं जिनमें हमें पुलिस की तक मदद लेनी पड़ती है। कभी सड़क पर कोई दुर्घटना हो या फिर कोई आपको परेशान कर रहा हो या फिर आपका मोबाइल चोरी हो जाए आदि। ऐसे में लोगों को पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। पुलिस की मदद लेने का सबसे सरल तरीका है कि अपने नजदीकी थाने या चौकी में जाएं और वहां पर जाकर अपनी एफआईआर लिखवाए।

वहीं, कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें पुलिस आम आदमी की एफआईआर नहीं लिखती। ऐसे में आम आदमी काफी परेशान हो जाता है और उसे लगता है कि अब आगे तो सब खत्म हो गया है आदि। पर ऐसा नहीं है, क्योंकि अगर पुलिस आपकी एफआईआर लिखने से मना कर रही है तो आपके पास कानूनी तौर पर कुछ अधिकार हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी एफआईआर लिखवा सकते हैं।

एफआईआर लिखने से पुलिस नहीं कर सकती है मना

  • ये जान लें कि पुलिस किसी की भी एफआईआर लिखने से मना नहीं कर सकती। पुलिस को लिखित और या मौखिक दोनों तरह से आप अपनी शिकायत दे सकते हैं। पुलिस को एफआईआर लिखवाने के बाद इसकी कॉपी लेना न भूलें, क्योंकि ये आपको आगे काम आती है और ये प्रूफ होता है कि आपने एफआईआर दर्ज करवाई है।

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • पुलिस वाले अगर आपकी एफआईआर नहीं लिख रहे हैं तो आपको परेशान नहीं होना है। ऐसे में आप अपनी शिकायत आगे करवा सकते हैं। जैसे, आप अपनी लिखित शिकायत बड़े अफसर यानी एसपी या डीएसपी को अपनी शिकायत दे सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।
और पढ़े  खटपट?: शाह से मिले 3 मुस्लिम सांसद, जताई समर्थन की इच्छा, तृणमूल के आधा दर्जन बागियों की पसंद BJP

ये भी है विकल्प

  • आपकी बात अगर एसी या डीएसपी के पास भी नहीं बनती है तो आप अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट के पास रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आप एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध धारा 156(3) CrPC के तहत कर सकते हैं।

यहां से भी करवा सकते हैं एफआईआर

  • अगर आप चौकी या थाने में गए हैं और पुलिस वाले आपकी एफआईआर नहीं लिख रहे हैं, तो आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यहां दर्ज हुए मामलों पर पुलिस को एक्शन लेना ही पड़ता है।

Spread the love
  • Related Posts

    सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

    Spread the love

    Spread the love12 अगस्त 2026 साल  का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा…


    Spread the love

    तमिलनाडु के CM का मंच पर दिखा बदला रूप- बच्चे को गोद लिया, फिर किया सैल्यूट

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे…


    Spread the love