जन्माष्टमी- CM के रूप में 20वीं बार जन्मस्थान पहुंचे योगी, बोले वो शब्द जो कान्हा ने अर्जुन से कहे थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने गोमाता का पूजन कर गर्भगृह में विराजमान लाला (बाल कृष्ण) के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर योगी आदित्यनाथ 20वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे।

जन्माष्टमी पर गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर अलौकिक रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री काफी देर तक गर्भगृह की अद्भुत छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को निहारते रहे। गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की। जन्मभूमि परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे उज्जैन से आए कलाकारों के मध्य पहुंचकर सीएम ने उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए उत्साहवर्धन किया।
सीएम योगी करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रुके। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। इस मौके पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी एसके भगत, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार समेत रालोद के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।
कल्पना से परे था अयोध्या का कायाकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्यावासियों को कल्पना भी नहीं थी कि कभी इतना भव्य विकास होगा। दस साल पहले वहां सड़क थी, न बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था। गंदगी का अंबार लगा रहता था। अयोध्या रेलवे की सिंगल लाइन से जुड़ा था। अब प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। त्योहारों पर यह संख्या 50 लाख तक पहुंच जाती है। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। कनेक्टिविटी के लिए चारों ओर से फोरलेन सड़कें बन चुकी हैं। रेलवे की डबल लाइन हो चुकी है।

मां विंध्यवासिनी धाम में बना भव्य परिसर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर योगमाया मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी धरा पर योगमाया ने अवतरित होकर कंस के अहंकार को चुनौती दी थी। वही योगमाया विंध्यवासिनी धाम में प्रकट हुई थीं। योगमाया के प्रति आस्था ने ही विंध्यवासिनी धाम को एक भव्य परिसर उपलब्ध कराया है।

बाकी चिंता कृष्ण कन्हैया करेंगे
मुख्यमंत्री बोले, भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से एक ही बात कही कि अर्जुन…तुम निमित्त मात्र हो…तुम अपना कर्तव्य करो। अगर निष्काम कर्म करोगे तो परिणाम पाओगे। इसी तरह हम सब भी देश, समाज व परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें, तो देश-प्रदेश को विकसित बनने में कोई देर नहीं लगेगी। सीएम बोले, श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म करो, अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ो…बाकी चिंता कृष्ण कन्हैया करेंगे।
और पढ़े  जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव
  • Related Posts

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…

    2026 जन्माष्टमी- कान्हा के जन्म लेते ही छाई काली घटा, इंद्रदेव ने की आगवानी, जन्मभूमि की अलौकिक तस्वीरें

    इस भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि नजारा बिल्कुल द्वापर सरीखा ही था। दिन में खूब बदरा बरसे और रात को भी काली घटाएं छाईं थीं।…