जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव:- इंडी गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास को तोड़ दिया, श्रीनगर में जमकर गरजे विपक्ष के नेता राहुल गांधी

Spread the love

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव:- इंडी गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास को तोड़ दिया, श्रीनगर में जमकर गरजे विपक्ष के नेता राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। गुरुवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “जैसे ही हमें पता चला कि चुनाव होने वाले हैं तो मल्लिकार्जुन खरगे और हम मिले और हमने तय किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आना चाहिए। हम जम्मू और कश्मीर के लोगों और हिंदुस्तान के हर राज्य के लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि हमारे लिए जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व व राज्य का दर्जा सबसे जरूरी चीज है।

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में आजादी के बाद कई बार केंद्रीय शासित प्रदेश को राज्य में बदला गया है लेकिन एक ही उदाहरण है जब राज्य का दर्जा छीनकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व हमारे लिए और देश के लोगों के लिए जरूरी है इसलिए हम यहां पहले आए हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम का भी जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास को खत्म कर दिया है। कांग्रेस और इंडिया की विचारधारा ने, मोहब्बत और एकता ने नरेंद्र मोदी के सेल्फ आत्मविश्वास को तोड़ दिया है।

और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

राहुल गांधी ने कहा कि मैं लोकतंत्र की रक्षा पूरे देश में करता हूं लेकिन मेरे लिए जम्मू और कश्मीर के लोगों के दिल के दर्द को मिटाना ही लक्ष्य है। जो आपको सहना पड़ता है, जिस डर में आप जीते हो, जो दुख आपको होता है उसे मैं, मल्लिकार्जुन खरगे, पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं। हम नफरत को मोहब्बत से हराएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *