पिथौरागढ़ – होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की कार खाई में गिरने से हुई मौत,मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। गुंज्याल देर रात पिथौरागढ़ शहर से चंडाक स्थित अपने होटल के लिए निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे।

शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा। भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे। कारोबारी भुवन गुंज्याल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने उनके परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

और पढ़े  हरिद्वार: फर्जी प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिले का मामला, SIT ने कब्जे में लिए छात्रा के दस्तावेज
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…