रामनगर- कोसी रेंज का बुज़ुर्ग तेंदुआ…जंगल भेजना खतरनाक, अब विभाग की देखरेख में होगा जीवन-यापन

Spread the love

न प्रभाग रामनगर के कोसी रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में बीते एक माह से कैद हमलावर तेंदुआ अब अपने प्राकृतिक आवास में नहीं जा सकेगा। वनकर्मियों की जांच में पता चला कि तेंदुए की उम्र 11 साल से अधिक है। उसके पंजे और दांत घिस चुके हैं। उसे दोबारा जंगल में छोड़ने पर मानव वन्यजीव संघर्ष होने की आशंका है। अब उसकी देखभाल वन विभाग करेगा।

 

पिछले महीने कोटा रेंज स्थित ग्राम चोपड़ा में घर के पीछे पानी लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला किया था। परिजनों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे कोसी रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया। लगभग एक माह से तेंदुआ वनकर्मियों की देखरेख में है। जांच के दौरान उसकी उम्र 11 से अधिक होने, पंजे और दांतों के घिसने का पता चला है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज स्कूल बंद
  • Related Posts

    देहरादून- CM धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी…


    Spread the love