Israel-Iran War-: इस्राइली सेना का तेहरान में भयानक विस्फोट…मारे गए ईरान के वरिष्ठ नेता

Spread the love

श्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए,  जो दूसरे दिन भी जारी है। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं।

 

ओमान में बंदरगाह के पास हमला, 4 घायल

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ओमान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर खासाब बंदरगाह के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। इस हमले में  4 लोग घायल हो गए। वहीं  20 लोगों के पूरे दल को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अमेरिका और इस्राइल के बीच गहरी खुफिया साझेदारी है। इसी की मदद से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और अन्य शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने महीनों तक खामेनेई की निगरानी की। जब तेहरान में एक बड़ी बैठक की खुफिया जानकारी मिली, तो अमेरिका और इस्राइल ने हमले का वक्त बदलकर इस मौके का फायदा उठाया।

 

 

तेहरान में भयानक विस्फोट

ईरान के सरकारी मीडिया ने तेहरान में ‘भयानक विस्फोट’ की खबर दी है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने तेहरान में सैय्यद खानदान और कसर चौराहों, वनक स्क्वायर और मोताहारी स्ट्रीट के इलाके में मिसाइल और हवाई हमलों के कारण ‘भयानक विस्फोटों’ की आवाजें सुनने की रिपोर्ट दी है। यह हमले इस्राइली सेना के राजधानी के केंद्र पर व्यापक हवाई हमले की घोषणा के बाद किए गए हैं।  इस्राइली सेना का कहना है कि वह शहर के ‘दिल’ को निशाना बना रही है।

और पढ़े  Chopper Crash: कतर हेलिकॉप्टर क्रैश में तुर्की के मेजर समेत 7 लोगों की मौत, लापता कैप्टन का शव बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love