Iran Protests- ईरान में बढ़ रहा असंतोष, खामेनेई शासन के खिलाफ प्रदर्शन, इंटरनेट-फोन सेवा निलंबित

Spread the love

रान में खामेनेई शासन के खिलाफ सड़कों पर भारी बवाल मचा हुआ है। बीते दो हफ्तों से ईरान में महंगाई और गिरती मुद्रा को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी तेहरान समेत 50 शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। तेहरान हवाई अड्डे को बंद करने के साथ इंटरनेट और कॉल सेवा भी निलंबित कर दी गई है।

 

दो हफ्तों से लगातार विरोध प्रदर्शन

ईरान में बीते दो हफ्तों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। बढ़ती महंगाई और गिरती मुद्रा को लेकर जनता का आक्रोश फैल गया, जिसके बाद ईरान सरकार के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

 

प्रदर्शनकारियों ने ‘पहलावी वापस लौटेंगे’ के नारे लगाए

ईरान में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बीच कुछ प्रदर्शनकारी देश में शाह वंश की वापसी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी निर्वासित युवराज रजा पहलवी के आह्वान का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। अशांत ईरान में प्रदर्शनकारियों ने ‘पहलावी वापस आएंगे’ के नारे लगाए।

रजा पहलवी अगले सप्ताह ट्रंप से मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्वासित युवराज रजा पहलवी अगले सप्ताह मार-ए-लागो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मुलाकात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ट्रंप और पहलवी की मुलाकात यरुशलम प्रेयर ब्रेकफास्ट में होगी।

प्रदर्शनकारियों को अंतरराष्ट्रीय समर्थन

स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि स्वीडन प्रदर्शनकारियों की आवाज सुनता है और उनकी ‘स्वतंत्रता के लिए साहसी लड़ाई’ का समर्थन करता है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, ‘ईरानी जनता एक बार फिर दमन के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। हम उनकी आवाज सुनते हैं और स्वतंत्रता के लिए उनके साहसी संघर्ष का समर्थन करते हैं। स्वतंत्रता और बेहतर भविष्य की स्पष्ट मांगों को हिंसा और दमन से लंबे समय तक चुप नहीं कराया जा सकता।’

और पढ़े  PAK-Afghan: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए नूर खान बेस पर अफगानिस्तान का हमला, मारे गए 35 पाकिस्तानी सैनिक

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने भी ईरान के प्रदर्शनकारियों की प्रशंसा की। बेल्जियम पीएम ने कहा, ‘कई वर्षों के दमन और आर्थिक कठिनाइयों के बाद साहसी ईरानी स्वतंत्रता के लिए खड़े हो रहे हैं। वे हमारे पूर्ण समर्थन के पात्र हैं। हिंसा के माध्यम से उन्हें चुप कराना अस्वीकार्य है।’

पूर्वी तेहरान में सरकारी इमारत में लगाई आग

राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में एक हिंसक घटना सामने आई। एक सरकारी इमारत में आग लगा दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमारत को आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाया गया है, जबकि लोग सरकार विरोधी नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने की राष्ट्रव्यापी इंटरनेटबंदी की निंदा

निर्वासित युवराज रजा पहलवी की ओर से प्रदर्शनों के आह्वान के बाद विरोध प्रदर्शन तेज होने पर ईरान ने गुरुवार रात को देशभर में इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय फोन सेवाएं बंद कर दीं। इंटरनेट कंपनियां क्लाउडफ्लेयर और नेटब्लॉक्स ने कहा कि यह व्यवधान सरकारी हस्तक्षेप के कारण हुआ, हालांकि ईरानी सरकारी टेलीविजन ने इसकी पुष्टि नहीं की। वहीं रजा पहलवी ने ईरानी सरकार की निंदा की है। उन्होंने सभी यूरोपीय नेताओं से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अनुसरण करते हुए “ईरान के लोगों का समर्थन करने” और “शासन को जवाबदेह ठहराने” का आह्वान किया।


Spread the love
  • Related Posts

    रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love   हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चामड़ गेट चौकी इलाके में रंगभरी होली के दिन रबर फैक्टरी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।…


    Spread the love

    The Bonus Market Closing: शेयर बाजार 1122 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद; रुपया भी सर्वकालिक निचले स्तर पर

    Spread the love

    Spread the love   शेयर  बाजार में ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं. दिन की शुरुआत तेज गिरावट से हुई, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा…


    Spread the love