ED Raids: BJP ने ईडी की कार्रवाई पर TMC को घेरा, पूछा- क्यों घबरा रहीं CM ममता? लगाए ये बड़े आरोप

Spread the love

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में गुरुवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक परामर्श फर्म आईपैक (I-PAC) के कोलकाता स्थित घर और ऑफिस पर छापेमारी के बाद टीएमसी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मोर्चा खोला। अब टीएमसी के प्रदर्शन पर दिल्ली में आयोजित भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को घेरा है।

 

ममता बनर्जी बंगाल में कोई जांच नहीं होने देती-भाजपा
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘बंगाल में जो हुआ, वह आजाद भारत में पहले कभी नहीं हुआ। सीएम ममता बनर्जी का पूरा काम न सिर्फ अनैतिक, गैर-जिम्मेदाराना और असंवैधानिक है, बल्कि उन्होंने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार कर दिया है।’ भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल में कोई जांच नहीं होने देती हैं। ममता बनर्जी पर ईडी के अधिकारियों को भी धमकाने का आरोप लगाया।

 

ईडी अधिकारियों को धमकाने का आरोप
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक वर्तमान मुख्यमंत्री, एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुसकर जहां ईडी के द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई चल रही है, वहां जाती हैं और धमकाती हैं। पेपर छीनकर करके वहां से चली जाती। भाजपा सांसद ने कहा कि ईडी की रेड एक निजी कंपनी पर थी, जो कि कोयला घोटाले से जुड़ी थी।

ममता बनर्जी क्यों घबराईं हुई हैं? भाजपा ने पूछा
भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरते हुए सवाल किया कि इस मामले में ममता बनर्जी क्यों घबराईं हुई हैं? ममता बनर्जी का रवैया अर्मयादित है। वो इस जांच के खिलाफ क्या छिपाना चाहती हैं। भाजपा ने आगे कहा कि कार्रवाई के दौरान ममता बनर्जी दस्तावेज उठाकर ले गईं।

और पढ़े  2026सावन- 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कब रखा जाएगा पहला सावन सोमवार और क्या हैं व्रत के नियम

कोलकाता में ईडी की रेड से सियासी बवाल
गौरतलब है कि गुरुवार (08 जनवरी) को ईडी की टीम ने राजनीतिक परामर्श फर्म आईपैक आईपैक (I-PAC) के कोलकाता स्थित ऑफिस और कंपनी प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान खुद सीएम ममता बनर्जी वहां पहुंची थी। इसी के साथ उन्होंने ईडी पर जरूरी दस्तावेज चोरी करने के आरोप लगाए। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को भी घेरा।


Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता एक व्यापक आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की जांच…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं। क्वालिफिकेशन राउंड…


    Spread the love