ईरान विरोध- न्यूजीलैंड ने ईरान में बंद किया दूतावास, भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

Spread the love

रान में जारी विरोध प्रदर्शनों और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत के चलते ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों तरफ से एक दूसरे को धमकी दी जा रही है। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में मौजूद अपने युद्धपोत को ईरान की तरफ मोड़ दिया है। वहीं ईरान ने भी अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि ईरान पर अमेरिका द्वारा हमला किया जा सकता है।

 

 

ईरान के एयरस्पेस में दाखिल नहीं हो रहीं यूरोपीय एयरलाइंस

ईरान ने बुधवार को कुछ घंटों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। हालांकि बाद में एयरस्पेस को फिर से खोल दिया गया। हालांकि इसके बावजूद यूरोपीय एयरलाइंस ईरान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं और अफगानिस्तान और मध्य एशिया के ऊपर वाले रूट से उड़ान भर रही हैं। ईरान में विरोध प्रदर्शन के चलते भारी तनाव है और अमेरिका से भी तनातनी जारी है।

तेहरान का अमेरिका पर आरोप- यूएन को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया

भारत में ईरान के दूतावास के उप-उच्चायुक्त ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहा है और संयुक्त राष्ट्र का भी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ईरान पर बेबुनियाद आरोप लगाने का मंच बन गया है।

भारत ने इस्राइल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

भारत ने इस्राइल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने लोगों को चौकन्ना रहने को कहा है और साथ ही सभी जरूरी गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। भारत में मौजूद नागरिकों को कहा गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक इस्राइल की यात्रा करने से बचें।

और पढ़े  मणिपुर में फिर तनाव: कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़, जानिए ...

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love