IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 15 IPS ऑफिसर्स का ट्रांसफर, संजीव बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

छत्तीसगढ़ शासन ने 23 जनवरी 2026 से रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी है। इस क्रम में देर रात 15 आईपीएस ऑफिसर्स का ट्रांसफर किया गया है। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सन 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर संजीव शुक्ला को रायपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं सन 2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के उप सचिव ने आदेश जारी कर दिये हैं।

यह स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिये और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कई चर्चित चेहरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची के मुताबिक, रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह को जशपुर का नया एसपी बनाया गया है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक रहे दिव्यांग पटेल को रायपुर का नया पुलिस अधीक्षक (रेल) नियुक्त किया गया है। वहीं जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को रायगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक का दायित्व दिया गया है।

 

रामगोपाल को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से बिलासपुर रेंज भेजा गया है। अभिषेक शांडिल्य को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज में स्थानांतरित किया गया है। उमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानी 14वीं वाहिनी बालोद से पुलिस उपायुक्त रायपुर नगरीय के पद पर नियुक्त किया गया है। संदीप पटेल, जो सेनानी 16वीं वाहिनी नारायणपुर में थे, अब पुलिस उपायुक्त रायपुर पश्चिम रायपुर नगरीय के रूप में कार्य करेंगे। मयंक गुर्जर को सेनानी 15वीं वाहिनी दंतेवाड़ा से पुलिस उपायुक्त उत्तर रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास कुमार, जो पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर में थे, अब पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक एवं प्रोटोकाल रायपुर नगरीय होंगे।

राजनाला स्मृतिक को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा से पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर रायपुर नगरीय के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्वेता श्रीवास्तव, जो पुलिस अधीक्षक रायपुर रेल थीं, अब पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के रूप में कार्य करेंगी। ईशु अग्रवाल को नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर से पुलिस सहायक आयुक्त आजाद चौक रायपुर नगरीय की नई जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों से प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

 देखें आदेश की कॉपी

और पढ़े  छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 15 IPS ऑफिसर्स का ट्रांसफर, संजीव बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 15 IPS ऑफिसर्स का ट्रांसफर, संजीव बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…

    छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प

    छत्तीसगढ़ अपने गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर विकास की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण…