छत्तीसगढ़: गरियाबंद के दुतकैया गांव में 2 गुटों के बीच झड़प, भारी पुलिस बल तैनात|

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो गुटों के बीच झड़प के बाद दुतकैया गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक हालात अब काबू में हैं लेकिन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की हिंसा फिर से न हो।

 

जिले में दो गुटों के बीच हुई झड़प पर एसपी गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि दुतकैया गांव में, आदतन अपराधी आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुछ लोगों पर हमला किया। ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने आरिफ और उसके साथियों के घरों का घेराव कर आग लगा दी। आरिफ और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा फेंके गए पत्थरों से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। स्थिति अब सामान्य है।

और पढ़े  डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल
  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…