दरोगा और सिपाही को गोली लगी, थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान, ढेर हुआ अरबाज खान

Spread the love

गरा के थाना ट्रांस यमुना स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में जेल से छूटे आरोपी राज चाैहान की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों आशु तिवारी और मोहित पंडित को बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रांस यमुना और डाैकी इलाके में हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। वहीं तीन आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति माैका पाकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने देर रात उनकी घेराबंदी कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाते समय टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास आरोपी ने उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में आरक्षी मनोज कुमार और उपनिरीक्षक ऋषि घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी ट्रांस यमुना हरेन्द्र गुर्जर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं।

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरबाज खान को छाती और दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार अरबाज खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

 

घटना 23 जनवरी को हुई थी। ट्रांस यमुना इलाके में जलेसर मार्ग पर एसएन स्टे गेस्ट हाउस है। सादाबाद के गांव बेदई निवासी राज चाैहान की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दो दिसंबर को ही जेल से छूटकर आया था। उसने जेल से जमानत पर आने के बाद जुलूस निकाला था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कई लोगों को गिरफ्तार किया था। राज चाैहान दबंगई दिखा रहा था। जुआ लूट लिया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि उसकी क्षेत्र के रंगबाजों से ठन गई थी।

और पढ़े  इस कदर भ्रष्टाचार:- एक युवक 33 साल तक दो विभागों में करता रहा नौकरी, वेतन और सुविधाएं भी लीं,फिर ऐसे हुआ खुलासा

 

तीन दिन पहले एक गुट ने एलान किया था कि जो जिंदा रहेगा, वही राज करेगा। इसके बाद ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने कई दिन की पड़ताल के बाद अपराधियों को चिह्नित किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों को चिह्नित किया गया है। इनमें आशु तिवारी, अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति और मोहित पंडित के बारे में पता चला। वह घरों से भाग गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगी थीं। सभी आरोपियों पर मंगलवार को 25-25 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया।

 

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सबसे पहले रात 1 बजे थाना ट्रांस यमुना इलाके में खत्ता घर के पास पुलिस ने मोहित पंडित को पकड़ा। वह बाइक से जा रहा था। पुलिस के घेरने पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बाइक भी मिली। आरोपी मूलरूप से एटा का रहने वाला है। वर्तमान में ट्रांस यमुना इलाके में रह रहा था। इसके बाद डाैकी थाना क्षेत्र में आशु तिवारी को घेर लिया गया। उसने बचने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया। इसके बाद वहीं तीन साथी अरबाज, विष्णु और आकाश भी आरोपियों के साथ थे। वो भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। पुलिस ने घेराबंदी की हुई थी। वह रकम के इंतजाम के लिए आगरा आए थे। इसके बाद दूसरे जिले में जाने की तैयारी कर चुके थे।

और पढ़े  अयोध्या- अभेद्य होगा राष्ट्रपति मुर्मू का सुरक्षा घेरा, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा, बनाए गए 12 नोडल अधिकारी

 

 

दबंगों पर कसेगा शिकंजा, भेजे जाएंगे जेल
राज चाैहान की हत्या वर्चस्व की जंग में की गई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। यमुनापार इलाके के 34 से अधिक दबंग चिह्नित किए गए हैं। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। एक-एक करके जेल भेजे जाएंगे। सूची में शिवम, भोला, मलिक, दीपक, वरुण, रोहित फौजी, आर्यन, राज बड़ा, कन्हैया, उदय, रमता, हिमांशु, विशाल, सनी परमार, दीपू, सूखा, विशाल जाटव के नाम हैं। उनके अलावा दूसरा गिरोह अरबाज उर्फ मंसूरी, कुलदीप, मोहित पंडित, आकाश प्रजापति, विष्णु पंडित, मनीष जाटव, आदिल, ऋषभ, अरमान, जहीर का भी पता चला है। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी हैं।

 

लखनऊ से निर्देश के बाद हिस्ट्रीशीटर का नाम शामिल
पुलिस का कहना है कि मृतक राज चाैहान की मां ने पुलिस को दो हिस्ट्रीशीटरों के नाम बताए हैं। उन्होंने भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के सामने भी एक का नाम लिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस हिस्ट्रशीटर का नाम भी लखनऊ से निर्देश मिलने पर सूची में शामिल कर लिया गया है। वह भी इलाके में अपना दबदबा कायम किए हुए है। राज चौहान से विवाद में वो भी शामिल था। पुलिस सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह पता किया जा रहा है कि वह कहां पर रह रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love