गरीबी पर महगाई की एक और मार पड़ी फिर बढे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानिए आपके शहर में कितना हुआ महंगा…

Spread the love

महंगाई की मार झेल रही देश की आम जनता को शनिवार को एक और जोरदार झटका लगा है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से एक बार फिर रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर जनता को बीते एक महीने से राहत जरूर मिली है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें आज सात मई से लागू कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी, उसी क्रम में बीती 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 22 मार्च से पहले करीब छह महीने से एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए थे। 6 अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। छह अक्तूबर को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया था, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में इसका भाव 899.50, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में बढ़कर 915.50 रुपये हो गया था। लेकिन इस बार महज एक महीने के अंतराल में ही 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए।

और पढ़े  राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायकों को किया निलंबित

कामर्शिलय सिलेंडर में भी वृद्धि जारी
एक ओर जहां घरेलू एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है तो 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी तेजी जारी है। बीती एक मई को इसमें 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया गया था। इसके बाद इस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पहले 19 किलो के गैस सिलेंडर का दाम अप्रैल में भी बढ़ाया गया था। अप्रैल में इसके दाम में 268.50 रुपये की तेजी आई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *