Emergency again in SriLanka : श्रीलंका में 30 दिन बाद आज रात से आपातकाल का किया एलान, राष्ट्रपति के मीडिया डिवीजन ने दी ये जानकारी।

Spread the love

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में आज मध्यरात्रि यानी 12 बजे (7 मई) से आपातकाल लगाने का एलान कर दिया गया है। यह जानकारी श्रीलंका की मीडिया ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के मीडिया डिवीजन के हवाले से दी। गौरतलब है कि श्रीलंका में हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं, जिसके चलते लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
श्रीलंका में देशव्यापी हड़ताल के बीच विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने पद नहीं छोड़ा तो वे संसद का घेराव करेंगे। इंटर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट फेडरेशन (आईयूएसएफ) ने संसद तक जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है और वहां लगातार प्रदर्शन कर रही है। पुलिस ने विद्यार्थियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

लगातार जारी है देशव्यापी हड़ताल

इससे पूर्व, श्रीलंका में आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहे राष्ट्रपति और सरकार के इस्तीफे की मांग लेकर देश के व्यापार संघ देशव्यापी हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य, डाक, बंदरगाह और अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े ज्यादातर व्यापार संघ हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि सत्तारूढ़ दल के समर्थक कई व्यापार संघ इसमें शामिल नहीं हैं। श्रीलंका में इस समय व्यापार गतिविधियां ठप पड़ी हैं और उन स्थानों पर भी सड़कें सूनी दिखती हैं, जहां आम तौर पर काफी भीड़भाड़ देखी जाती थी। ‘जॉइंट ट्रेड यूनियन एक्शन ग्रुप’ के रवि कुमुदेश ने कहा, 2000 से अधिक व्यापार संघ हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि, आपात सेवाएं जारीह हैं। वहीं, शिक्षक संघ के महिंदा जयसिंघे ने कहा कि स्कूल के शिक्षक व प्रधानाध्यापक भी आज की हड़ताल में शामिल हैं। 

और पढ़े  KBC 18 में बड़ा बदलाव, अब लाइफलाइन भी कमानी पड़ेगी; डायरेक्टर अरुण बोले- इस बार 'सोचना पड़ेगा'

Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *