इंडिगो- मानव बम की धमकी से हड़कंप, जेद्दा-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट मुंबई डायवर्ट,यात्री सुरक्षित

 

 

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट को मानव बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जेद्दा से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-68 को शनिवार सुबह मुंबई डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीआईए) को ईमेल के जरिए विमान में मानव बम होने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सनसनी फैल गई।

विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग
इसके बाद तुरंत विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया, जहां विमान सुरक्षित रूप से मुंबई हवाईअड्डे पर उतार लिया गया। इसके बाद सुरक्षा जांच में कोई संदिग्ध विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है।
विमान को हैदराबाद लैंड ना कराने की दी धमकी
पुलिस के अनुसार हैदराबाद एयरपोर्ट प्राधिकरण को शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि जेद्दा-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को हैदराबाद में लैंड ना करने दिया जाए। ईमेल में यह भी दावा किया गया कि विमान में एलटीटीई-आईएसआई से जुड़े ऑपरेटिव्स ने 1984 के मद्रास एयरपोर्ट विस्फोट जैसी साजिश रची है। संदेश मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और विमान को एहतियातन मुंबई डायवर्ट कर दिया गया।

जांच में कुछ नहीं मिला संदिग्ध
मुंबई में विमान को सुरक्षित उतारकर यात्रियों और सामान की पूरी सुरक्षा जांच की गई। पुलिस ने बताया कि जांच में किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध चीज नहीं मिली। एयरपोर्ट अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इंडिगो के अनुसार स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया।

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया, उन्हें नियमित अपडेट और जलपान उपलब्ध कराए गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
और पढ़े  2026 दिवाली पूजा विधि-: घर पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा कैसे करें? जानें संपूर्ण पूजन विधि और मंत्र
  • Related Posts

    CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब चेन्नई के कोलाथुर इलाके में उनके अचानक किए गए रोड वॉक के…

    मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ, 7 साल पहले हुआ था बेटी का निधन

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर पर अंतिम…