इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था।

 

विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए।

विमान की तलाशी जारी 

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

बम वाली धमकियों के मामले लगातार आ रहे सामने

देश में घरेलू उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। 18 जनवरी को दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी, जिसके बाद विमान को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया था।

इसके बाद दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2608 में भी विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा एक नोट मिला था, जिसमें बम होने की बात कही गई थी। नोट मिलने से फ्लाइट में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से पुणे एयरपोर्ट पर उतारा गया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया था कि गहन जांच और तलाशी अभियान के बाद विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी और धमकी फर्जी साबित हुई थी।

और पढ़े  दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह-रेखा गुप्ता: इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले कानून-व्यवस्था पर चर्चा, क्या होगा?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर…

    दिल्ली: मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिले, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    दिल्ली मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली…