इंडिगो ने यात्रियों के लिए किया 10000 रुपये के वाउचर का एलान, जानिए किन्हें और कैसे मिलेगा

Spread the love

बीते दिनों देशभर में इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द हुईं, जिसके चलते देश में हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। उड़ानें रद्द होने से हवाई यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अब इंडिगो ने उड़ानें रद्द होने से परेशान हुए यात्रियों के लिए 10 हजार रुपये के वाउचर देने का एलान किया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उड़ानें रद्द होने से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए यात्रियों को वाउचर दिया जाएगा।

 

किन यात्रियों को दिए जाएंगे वाउचर
एयरलाइन ने बताया कि 3 दिसंबर की दोपहर से लेकर 5 दिसंबर तक उड़ानें रद्द होने से परेशान हुए यात्रियों को वाउचर दिए जाएंगे। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि कैंसिल होने वाली उड़ानों के सभी यात्रियों को वाउचर नहीं दिया जाएगा बल्कि एयरलाइन इसके लिए आंतरिक समीक्षा करेगी।

 

यात्रियों को कब मिलेगा वाउचर
इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि 26 दिसंबर से यात्रियों को वाउचर मिलना शुरू हो जाएगा। जिन यात्रियों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स एयरलाइन के पास हैं, उनसे एयरलाइन के स्टाफ द्वारा सीधे संपर्क किया जाएगा। अगर टिकट की बुकिंग किसी ट्रैवल पार्टनर के द्वारा की गई थी तो एयरलाइन उस ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से संपर्क करेगी और यात्रियों की डिटेल लेगी। इसके बाद एयरलाइन उन यात्रियों से संपर्क करेगी और बुकिंग आदि की जानकारी के बाद 10 हजार रुपये का वाउचर दिया जाएगा।

इंडिगो एयरलाइन ने बताया है कि अगर किसी यात्री को वाउचर नहीं मिलता है तो वह 1 जनवरी से एक समर्पित वेबपेज की शुरुआत होगी। वहां जाकर ग्राहक अपनी यात्रा की जानकारी दे सकता है और वाउचर क्लेम कर सकता है।

और पढ़े  2027 डिजिटल होगी जनगणना- मोबाइल और जियो-टैगिंग से होगा डेटा संग्रह, पहली बार जाति गणना भी शामिल

वाउचर का कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे
एयरलाइन ने बताया कि 10 हजार के वाउचर को भविष्य में इंडिगो एयरलाइन में यात्रा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह वाउचर जारी होने की तारीख से 12 महीनों तक कभी भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    SC- मुआवजा देने में देरी पर कौन भरेगा जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने तय किया नियोक्ता का दायित्व

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के तहत मुआवजे की राशि जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भरने का…


    Spread the love

    TRAI: देश में इंटरनेट चलाने वालों का आंकड़ा 102 करोड़ के पार, टेलीकॉम कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

    Spread the love

    Spread the love भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने मंगलवार को दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल क्रांति अब हर घर तक पहुंच…


    Spread the love