एअर इंडिया- विमान की आपातकालीन लैंडिंग, मुंबई जा रहा विमान तकनीकी खराबी के कारण  वापस दिल्ली लौटा

Spread the love

 

अर इंडिया की एक उड़ान को आज तकनीकी खराबी के कारण अपनी निर्धारित यात्रा बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एअर इंडिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है और सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली: 128 करोड़ के जीएसटी घोटाले में 6 गिरफ्तार, 50 फर्जी कंपनियों का सिंडिकेट बेनकाब, 51 लाख रुपये जब्त
  • Related Posts

    नीट पेपर लीक केस: मनीषा मंधारे की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी, अदालत ने 14 दिन की CBI रिमांड पर भेजा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक केस में आरोपी, महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की…


    Spread the love

    दिल्ली: 128 करोड़ के जीएसटी घोटाले में 6 गिरफ्तार, 50 फर्जी कंपनियों का सिंडिकेट बेनकाब, 51 लाख रुपये जब्त

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी कंपनियां बनाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत…


    Spread the love