भारत आईसीसी के प्रोटोकॉल का करेगा सम्मान, श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया

 

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद भारतीय टीम इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप में एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय टीम आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी जिस कारण वह मैच के लिए कोलंबो जाएगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी इस मुकाबले को रद्द करने की घोषणा करें।

 

अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा भारत
सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम इस मैच से जुड़े हर जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करेगी और मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। इतना ही नहीं टीम कोलंबो के स्टेडियम भी जाएगी। सूत्र ने कहा, भारतीय टीम श्रीलंका जाएगी और आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। टीम तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस की करेगी। वहीं, टीम समय से स्टेडियम पहुंचेगी और मैच रेफरी के मुकाबले को रद्द करने के फैसले का इंतजार करेगी।

 

विश्व कप नहीं खेलने की धमकी पर लिया यू-टर्न

  • पाकिस्तान ने पहले अप्रत्यक्ष रूप से टी20 विश्व कप नहीं खेलने की धमकी दी थी।
  • हालांकि, उसने इस मामले पर यू-टर्न लेते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया।
  • पाकिस्तान अपनी अकड़ से बाज नहीं आया और उसने फैसला लिया कि वह टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ होने वाले मैच नहीं खेलेगा।
  • पाकिस्तान सरकार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।’ बयान में इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई गई।
  • इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें बांग्लादेश विवाद की पूरी जानकारी दी थी।
और पढ़े  एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त: पिछली बार की तुलना में कैसा रहा प्रदर्शन? इस बार जीते कुल 85 पदक

 

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है भारत का रिकॉर्ड
गत चैंपियन भारतीय टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है। भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमें आठ बार एक दूसरे से भिड़ी हैं और भारत सात बार पाकिस्तान को धूल चटा चुका है, जबकि पाकिस्तान को एक मैच में सफलता मिली है।

ग्रुप ए में है पाकिस्तान
पाकिस्तान टी20 विश्व कप में ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका  के साथ शामिल है। वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जो इस टूर्नामेंट का भारत के साथ सह-मेजबान है। पाकिस्तान अपना पहला मैच सात फरवरी को टी20 विश्व कप के उद्घाटन दिन नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका से और 18 फरवरी को नामीबिया से मुकाबला करेगा। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे उस मैच के दो अंक गंवाने पड़ेंगे।

 

 

  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…