भारत VS पाकिस्तान:- भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया,  कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा

Spread the love

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

 

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे। 43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल में पहुंचना का दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। उसे अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love