भारत VS पाकिस्तान: पाकिस्तान की हार के बाद आईआईटीयन बाबा को मिला ‘पनौती’ का टैग

 

 

सोशल मीडिया किसी को भी तुरंत सुपरहिट करवा सकता है और उसे तुरंत जमीन पर पटक भी सकता है। हमने इसका प्रमाण रानू मंडल से लेकर तमाम सोशल मीडिया स्टार के साथ देखा है और अब महाकुंभ में वायरल हुए आईआईटीयन बाबा आजकल सोशल मीडिया के लिए स्टार बने हुए हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इनका भी जलवा खत्म हो रहा है, हालांकि बाबा का जलवा कभी था ही नहीं।

आईआईटीयन बाबा को मिला पनौती का टैग

प्रफुल्ल बिल्लोर तो आपको याद ही होंगे, अजी हां, हम उन्हीं एमबीए चायवाले की बात कर रहे हैं जो कि खुद को पनौती कहते हैं। प्रफुल्ल T20 विश्व कप 2024 के दौरान ‘पानौती’ मीम्स के सबसे बड़े चेहरे के रूप में वायरल हो गए थे। अब प्रफुल्ल बिल्लोर ने आईआईटीयन बाबा को अपना पनौती वाला टैग दे दिया है। दरअसल बाबा ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत की हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत मैच जीत गया।
आईटीशियन बाबा, असल नाम अभय सिंह, एक एयरोस्पेस इंजीनियर से संन्यासी बन गए हैं और उन्होंने कहा था, “इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली और सबको बोल दो कि जीत के दिखा दें। मैंने बोला नहीं जीतेगी इंडिया तो नहीं जीतेगी।” इस भविष्यवाणी का जवाब देते हुए, प्रफुल्ल बिल्लोर ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने हाल ही में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अब यह सब तुम्हारा है !!
और पढ़े  IND vs PAK- पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला,देखें प्लेइंग-11
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…