India vs Australia 4th Test match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मुकाबला हुआ ड्रॉ, 2-1 से नाम हुई सीरीज।

Spread the love

India vs Australia 4th Test match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मुकाबला हुआ ड्रॉ,
2-1 से नाम हुई सीरीज।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे और लगभग 2 दिन तक बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने भी लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की और 571 रन बनाए। इसके बाद ही यह मैच ड्रॉ होना तय हो गया था। पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर दूसरी पारी में 175 रन बनाए। इसके बाद दोनों कप्तानों और मैच अधिकारियों ने यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में यह मुकाबला तय समय से लगभघ डेढ़ घंटे पहले ही खत्म हो गया।

यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में यह भारत की आखिरी सीरीज थी। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। अब ये दोनों टीमें 7-11 जून के बीच इंग्लैंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।


Spread the love

Related Posts

हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

Spread the love

Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


Spread the love

टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

Spread the love

Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *