IND W vs SA W Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी विश्वविजेता- भारत ने महिला वनडे विश्वकप का खिताब जीता,दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया

Spread the love

देश  की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका का हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त दी। जिसके बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा। इसी के साथ बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 51 करोड़ नकद पुरस्कार का ऐलान किया है।  देश की बेटियों की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

 

 

भारत ने जीता विश्व कप

भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।


Spread the love
और पढ़े  RCB vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन की शनिवार से शुरुआत, इतने बजे से शुरू होगा मैच
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love