IND vs SL T20 :पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका से भी हारा भारत, बाहर होने की कगार पर भारत।।

Spread the love

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुपर-4 राउंड में यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार है। भारतीय टीम एशिया कप से बाहर होने के कगार पर है।

श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय टीम सुपर फोर राउंड में लगातार दो मैच हार चुकी है। श्रीलंका से पहले पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया था। भारत का भाग्य अब दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होगा। वहीं, श्रीलंका की टीम ने फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। उसने लगातार दो मैच जीते हैं। भारत से पहले श्रीलंका ने सुपर-4 में अफगानिस्तान को हराया था।

सुपर फोर के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो श्रीलंका दो जीत के साथ अब टॉप पर है। वहीं, पाकिस्तान एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है। वहीं, भारत निगेटिव रन रेट के साथ और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। हालांकि, उसके लिए बुधवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच अहम होगा। पाकिस्तान की टीम अगर कल जीती तो भारत और अफगानिस्तान दोनों एशिया कप से बाहर हो जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *