IND vs PAK Match:- सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया,पाकिस्तान पर यह सबसे बड़ी जीत।।

Spread the love

IND vs PAK Match:- सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया,पाकिस्तान पर यह सबसे बड़ी जीत।।

भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 229 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। इस तरह टीम इंडिया 228 रन से जीत गई।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 228 रन से बड़ी जीत हासिल की है। वनडे इतिहास में रनों के हिसाब से भारत की पाकिस्तान पर यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने उसे 2008 एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के मीरपुर में 140 रन से हराया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और लोकेश राहुल के शतक की बदौलत दो विकेट खोकर 356 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट पर 128 रन ही बना पाई और मैच 228 रन से हार गई। पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। चोटिल हारिस रऊफ और नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *