IND vs ENG: टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने अभिषेक, 37 गेंदों पर जड़ा सैकड़ा

Spread the love

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और महज 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया। अभिषेक ने इससे पहले 17 गेंदों पर पचासा लगाया था और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज पचासा जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे, लेकिन उन्होंने यह लय बरकरार रखी और अगले 50 रन पूरे करने के लिए 20 गेंद लिए। इस तरह अभिषेक भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए।

 

अभिषेक ने सैमसन को पीछे छोड़ा
अभिषेक अपनी दमदार पारी की मदद से भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने 37 गेंदों पर शतक लगाया और संजू सैमसन को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। सैमसन ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक लगाया था, लेकिन अब अभिषेक ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर ऐसा किया था।

 

 

पूर्णकालिक सदस्य देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
अभिषेक आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जॉनसन चार्ल्स को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। पूर्णकालिक देशों के बीच सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है जिन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। वहीं, रोहित इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने इतने ही गेंदों पर शतक लगाया है।

और पढ़े  IND vs ENG- भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक

 

कम ओवरों में शतक पर पहुंचे वाले बल्लेबाज बने अभिषेक
अभिषेक ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी और भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद अगले तीन मैचों में उनका बल्ला नहीं चला था, लेकिन वानखेड़े में अभिषेक अलग ही लय में नजर आए। अभिषेक ने 10.1 ओवर में शतक पूरा किया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी खिलाड़ी का सबसे कम ओवरों में शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विटंन डिकॉक के नाम था जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10.2 ओवर के दौरान शतक पूरा किया था।

 

 

भारत ने सबसे तेजी से पूरे किए 100 रन
भारतीय टीम ने अभिषेक की धमाकेदार पारी की मदद से महज 6.3 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे जो उसका किसी टी20 मुकाबले में सबसे कम गेंदों पर 100 रन पूरे करना है। इससे पहले टीम ने पिछले साल अक्तूबर में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 7.1 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। वहीं, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में पहले छह ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाए जो उसका टी20 में पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर है। टीम ने इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में दो विकेट पर 82 रन बनाए थे जो उसका इस दौरान सर्वाधिक स्कोर था, लेकिन अभिषेक की धुआंधार पारी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

 

पहले 10 ओवर में लगाए सर्वाधिक छक्के
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच के पहले 10 ओवर में कुल 13 छक्के लगाए जो उसका टी20 में शुरुआती 10 ओवर में लगाया गया सर्वाधिक छक्का है। इससे पहले टीम ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ पहले 10 ओवर में 11 छक्के लगाए थे। वहीं, टीम 2009 में न्यूजीलैंड और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी पहले 10 ओवरों में 10-10 छक्के लगा चुकी है।

और पढ़े  अर्जेंटीना सातवीं बार फीफा विश्व कप के फाइनल में,39 की उम्र में भी मेसी सबसे बड़े गेम चेंजर

Spread the love
  • Related Posts

    IND vs ENG- इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया, जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी

    Spread the love

    Spread the loveइंग्लैंड ने जीता दूूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। गुरुवार को…


    Spread the love

    अर्जेंटीना सातवीं बार फीफा विश्व कप के फाइनल में,39 की उम्र में भी मेसी सबसे बड़े गेम चेंजर

    Spread the love

    Spread the loveफुटबॉल में उम्र बढ़ने के साथ खिलाड़ियों की रफ्तार कम हो जाती है। कई खिलाड़ी अपनी पुरानी चमक खो देते हैं और उनका प्रभाव धीरे-धीरे खत्म होने लगता…


    Spread the love