आईपीएल 2025: IPL के 18वें सत्र का कार्यक्रम जारी, कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को पहला मुकाबला

Spread the love

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।

कुल 12 डबल हेडर्स खेले जाएंगे

22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

तीन टीमों के दो-दो होम ग्राउंड्स
आईपीएल की दस में से तीन टीमें दो-दो होम ग्राउंड्स पर मैच खेलेंगी। दिल्ली अपने घरेलू मैच विशाखापत्तनम और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेंगे। राजस्थान अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेंगे, जहां वह केकेआर और सीएसके की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा शेष घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेंगे।  वहीं, पंजाब अपने चार घरेलू मैच चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेलेगा, जबकि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के खिलाफ तीन घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा।

और पढ़े  आरसीबी चैंपियन- किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? कोहली-सूर्यवंशी छाए, चैंपियन आरसीबी को मिले इतने रुपये

हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ के मुकाबले
लीग चरण के खत्म होने के बाद, प्लेऑफ के मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा।

हम आपको आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल बता रहे हैं….

मैच संख्या तारीख समय टीम-1 टीम-2 जगह
1 22-मार्च 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता
2 23-मार्च 3:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद
3 23-मार्च 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस चेन्नई
4 24-मार्च 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ सुपर जाएंट्स विशाखापत्तनम
5 25-मार्च 7:30 PM गुजरात टाइटन्स पंजाब किंग्स अहमदाबाद
6 26-मार्च 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स गुवाहाटी
7 27-मार्च 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जाएंट्स हैदराबाद
8 28-मार्च 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई
9 29-मार्च 7:30 PM गुजरात टाइटन्स मुंबई इंडियंस अहमदाबाद
10 30-मार्च 3:30 PM दिल्ली कैपिटल्स सनराइजर्स हैदराबाद विशाखापत्तनम
11 30-मार्च 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
12 31-मार्च 7:30 PM मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
13 01-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ सुपर जाएंट्स पंजाब किंग्स लखनऊ
14 02-अप्रैल 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटन्स बेंगलुरु
15 03-अप्रैल 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
16 04-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ सुपर जाएंट्स मुंबई इंडियंस लखनऊ
17 05-अप्रैल 3:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
18 05-अप्रैल 7:30 PM पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स चंडीगढ़
19 06-अप्रैल 3:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ सुपर जाएंट्स कोलकाता
20 06-अप्रैल 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद गुजरात टाइटन्स हैदराबाद
21 07-अप्रैल 7:30 PM मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई
22 08-अप्रैल 7:30 PM पंजाब किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स चंडीगढ़
23 09-अप्रैल 7:30 PM गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
24 10-अप्रैल 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु
25 11-अप्रैल 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई
26 12-अप्रैल 3:30 PM लखनऊ सुपर जाएंट्स गुजरात टाइटन्स लखनऊ
27 12-अप्रैल 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स हैदराबाद
28 13-अप्रैल 3:30 PM राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जयपुर
29 13-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस दिल्ली
30 14-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ सुपर जाएंट्स चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ
31 15-अप्रैल 7:30 PM पंजाब किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स चंडीगढ़
32 16-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स दिल्ली
33 17-अप्रैल 7:30 PM मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई
34 18-अप्रैल 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स बेंगलुरु
35 19-अप्रैल 3:30 PM गुजरात टाइटन्स दिल्ली कैपिटल्स अहमदाबाद
36 19-अप्रैल 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जाएंट्स जयपुर
37 20 अप्रैल 3:30 PM पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चंडीगढ़
और पढ़े  आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का एलान, सूर्यकुमार से छिनेगी कप्तानी?
मैच संख्या तारीख समय टीम-1 टीम-2      जगह
38 20-अप्रैल 7:30 PM मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई
39 21-अप्रैल 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स गुजरात टाइटन्स कोलकाता
40 22-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ सुपर जाएंट्स दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
41 23-अप्रैल 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस हैदराबाद
42 24-अप्रैल 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राजस्थान रॉयल्स बेंगलुरु
43 25-अप्रैल 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
44 26-अप्रैल 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स कोलकाता
45 27-अप्रैल 3:30 PM मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जाएंट्स मुंबई
46 27-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली
47 28-अप्रैल 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटन्स जयपुर
48 29-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली
49 30-अप्रैल 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स चेन्नई
50 01-मई 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस जयपुर
51 02-मई 7:30 PM गुजरात टाइटन्स सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद
52 03-मई 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
53 04-मई 3:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स कोलकाता
54 04-मई 7:30 PM पंजाब किंग्स लखनऊ सुपर जाएंट्स धर्मशाला
55 05-मई 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद
56 06-मई 7:30 PM मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटन्स मुंबई
57 07-मई 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता
58 08-मई 7:30 PM पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला
59 09-मई 7:30 PM लखनऊ सुपर जाएंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ
60 10-मई 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद
61 11-मई 3:30 PM पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस धर्मशाला
62 11-मई 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटन्स दिल्ली
63 12-मई 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स चेन्नई
64 13-मई 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
65 14-मई 7:30 PM गुजरात टाइटन्स लखनऊ सुपर जाएंट्स अहमदाबाद
66 15-मई 7:30 PM मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स मुंबई
67 16-मई 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स जयपुर
68 17-मई 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता नाइट राइडर्स बेंगलुरु
69 18-मई 3:30 PM गुजरात टाइटन्स चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद
70 18-मई 7:30 PM लखनऊ सुपर जाएंट्स सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ
71 20-मई 7:30 PM क्वालिफायर 1 हैदराबाद
72 21-मई 7:30 PM एलिमिनेटर हैदराबाद
73 23-मई 7:30 PM क्वालिफायर 2 कोलकाता
74 25-मई 7:30 PM फाइनल कोलकाता
और पढ़े  आईपीएल 2026- GT vs RCB Final:  आरसीबी लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन,आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, 5 विकेट से जीता फाइनल

 

कोलकाता ने जीता था आईपीएल 2024 का खिताब
आईपीएल का पिछला सीजन बेहद रोमांचक रहा था। तब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई के चेपक में खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता था। यह कोलकाता टीम का आईपीएल इतिहास में तीसरा खिताब रहा था।


Spread the love
  • Related Posts

    आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का एलान, सूर्यकुमार से छिनेगी कप्तानी?

    Spread the love

    Spread the loveआयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आज भारतीय टीम का एलान संभव है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई वाली पुरुष चयन समिति की बैठक होनी है जिसके…


    Spread the love

    आईपीएल 2026- साल 2008 से लेकर 2026 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

    Spread the love

    Spread the love  आईपीएल 2026 का कारवां अपने मुकाम पर पहुंच गया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने…


    Spread the love