IND vs AUS T20: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा, बेनतीजा रहा मैच

 

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया है। बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि मैच में सूर्यकुमार का बल्ला जमकर बोला।

बारिश में धुला पहला टी20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश में धुल गया जिस कारण मैच बेनतीजा समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बारिश ने मैच में दो बार खलल डाली। पहली बार मैच पांच ओवर की समाप्ति पर रुका, लेकिन दो ओवर की कटौती कर इसे दोबारा शुरू किया गया। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो 18-18 ओवर का मुकाबला कराने का फैसला किया गया।

भारत ने 9.4 ओवर में जब एक विकेट पर 97 रन बनाए थे, तब तेज बारिश के कारण मैच फिर रुका। लेकिन मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और लगातार बारिश के कारण मैच बेनतीजा घोषित करना पड़ा। भारत के लिए इस मैच में शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। गिल और सूर्यकुमार ने खेल रुकने तक 62 रनों की साझेदारी कर ली थी। सूर्यकुमार 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन और गिल 20 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए जिनका विकेट नाथन एलिस ने लिया।

और पढ़े  वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंत का पत्ता कटा
  • Related Posts

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 में भी नहीं चुने गए हार्दिक, वैभव जगह बनाने में रहे सफल, पंत को शेष भारत की कमान

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का भी एलान कर दिया है। वहीं, इस महीने होने वाले…

    वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंत का पत्ता कटा

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का एलान कर दिया है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने…