IND vs AUS Match- भारत को ऑस्ट्रेलिया ने दिया 187 रनों का लक्ष्य,अक्षर पटेल ने झटके 3 विकेट

Spread the love

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रन और टिम डेविड ने 27 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके। साथ ही ग्लेन मैक्सवेल को रन आउट किया। डेनियल सैम्स 20 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और आज जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 और भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था। भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

डेविड ने खेली तूफानी पारी
18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम डेविड 22 गेंदों में 41 रन और डेनियल सैम्स 14 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 18वें ओवर में दो छक्के और एक चौका समेत 21 रन लुटाए। अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *