Income tax की कार्रवाई : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी गजेंद्र सिंह के घर पड़ा आयकर विभाग का छापा, लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में भी छापेमारी ।।

Spread the love

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर छापामारी की है। जिसमें मैनपुरी के मनोज यादव लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन चल रही है। लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं। 

सपा नेता मनोज यादव के घर पर जांच कर रहे अधिकारी
मैनपुरी में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव घर पर छापा मारा है। कई गाड़ियों से आयकर अधिकारी यहां पहुंचे हैं। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को जाने की अनुमति नहीं है। सुबह आठ बजे अधिकारी घर के अंदर जांच कर रहे हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में सपा नेता मनोज यादव का आवास है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे करीब 12 गाड़ियों से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने सपा नेता के घर को घेर लिया। अंदर आयकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, मेरे पास कोई अवैध पैसा नहीं: राजीव राय
इसके अलावा, आयकर विभाग की टीम मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर पहुंची है। राजीव राय ने कहा कि आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरे पास कोई अवैध पैसा नहीं है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का परिणाम है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस का बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप पर चोरी को लेकर होती थी बातचीत, चैट में मिले सुबूत

Spread the love
  • Related Posts

    वर्दी की बर्बरता: वारंटी समझ गलत युवक को उठाया, बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, कैबिनेट मंत्री तक पहुंचा मामला

    Spread the love

    Spread the loveहमीरपुर जिले में सदर कोतवाली पुलिस गलत वारंटी समझकर मेरापुर निवासी शिवराज सिंह को थाने ले आई। पीड़ित के परिजन का आरोप है कि थाने के भीतर उसे…


    Spread the love

    नोएडा के सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का शव, अभी पहचान नहीं

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *