अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस : आयकर विभाग के छापे पर बोले अखिलेश – आईटी के बाद अब ईडी की टीम भी आएगी..

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के कई ठिकानों पर छापे मारे। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। अभी आईटी टीम आई है अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) वाले भी आएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर उनके पास पहले से जानकारी थी तो पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी चुनाव से दो महीने पहले ये कार्रवाई हो रही है। जो कि दिखाता है कि आईटी और सीबीआई वाले भी चुनाव लड़ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पहले भी बंगाल में जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया था लेकिन जनता ने भाजपा को हरा दिया।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह नाराज है और अब सपा की तरफ देख रही है। इससे भाजपा के होश उड़े हुए हैं और अब वो एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है लेकिन जनता मन बना चुकी है और 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
’24 घंटे काम करने वाले बाबा को नहीं पता कि जनता को कब खाद चाहिए’
इसके पहले उन्होंने रायबरेली में विजय रथ यात्रा में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम करने वाले बाबा को पता ही नहीं कि किसान को खाद कब चाहिए। उन्होंने बिजली, खाद और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।

अखिलेश ने कहा कि हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल रही है। जनसभा में मौजूद शिक्षामित्रों और अटेवा के लोगों से सवाल किए कि उनकी समस्या किसकी पैदा की हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए पूछा कि योगी सरकार चाहिए कि योग्य सरकार।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

अखिलेश ने आगे कहा कि धान सड़ गया। सरकार कम भाव पर खरीद रही है। बिजली महंगी कर दी है। किसानों को समय से खाद नहीं मिल सकी जिससे बुआई प्रभावित हुई। खाद की बोरी से भी पांच किलो खाद भाजपा ने चुरा ली। समाजवादी सरकार ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा सरकार उसकी व्यवस्था भी ठीक नहीं रख सकी।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…